16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ कानून से नहीं रूक सकता बच्चों के साथ दुष्कर्म, मानसिकता बदलनी पड़ेगीः ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि कानून के दम पर बच्चों से दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रोकी जा सकतीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदमी को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 30 Jul 2018, 8:46 PM IST

Owaisi

सिर्फ कानून से नहीं रूक सकता बच्चों के साथ दुष्कर्म, मानसिकता बदलनी पड़ेगीः ओवैसी

नई दिल्ली। देश में लगातार बच्चों के साथ दुष्कर्म के लगातार बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को मानसून सत्र के दौरान संसद में भी इस मसले पर बहस हुई। सोमवार को लोकसभा में आपराधिक कानून संशोधन विधेयक-2018 पर बहस चल रही थी। इसी दौरान हैदराबाद से एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कानून के दम पर बच्चों से दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रोकी जा सकतीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए आदमी को अपनी मानसिकता बदलनी पड़ेगी।

अमरीकी मीडिया पर फूटा राष्ट्रपति ट्रंप का गुस्सा, पत्रकारों को बताया ‘देशद्रोही'

...बच्चों में ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान

गौरतलब है कि देश में बच्चों के साथ यौन एवं अन्य तरह के दुर्व्यवहार के कई मामले बीते दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इन मामलों में अक्सर घटनास्थल स्कूल या घर ही पाया गया है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को सही समय पर सही सहायता मिले। उनमें लगातार बेचैनी, उदासी, तबीयत खराब होना, किसी से बात ना करना, गुमसुम रहना आदि शोषण के संकेत हो सकते हैं। ऐसे संकेत मिलने पर बच्चे को अपनत्व के साथ समझाना और उनसे कारण जानना बेहद जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ऐसे अधिकांश मामलों में दोषी कोई परिचित ही होते हैं।

भारत ने एंटीगुआ से कहा, 'मेहुल चोकसी को हिरासत में लो ताकि देश छोड़कर न भाग पाए'

'98 फीसदी मामले दर्ज ही नहीं होते'

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने भी सोमवार को इस संबंध में एक अहम टिप्पणी की है। उनके मुताबिक देश में होने वाले बाल शोषण के 97-98 फीसदी मामले किसी सक्षम प्राधिकार के पास दर्ज ही नहीं होते हैं, क्योंकि नृशंसता या दुर्व्यवहार की ये घटनाएं परिवार के भीतर होती हैं अथवा नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार उन घटनाओं में शामिल होते हैं।' उन्होंने इससे निपटने के लिए ई-कोर्ट के जरिए समाधान पर जोर दिया।

मगध से टूटकर अलग बनी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी, सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन