नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ( Arvind Kejriwal Government ) लगभग 5,500 दिल्ली परिवहन निगम ( DTC ) की बसों और क्लस्टर बसों ( Cluster buses ) को अपग्रेड कर रही है। परियोजना का उद्देश्य DTC और क्लस्टर योजना की बसों में IP आधारित CCTV निगरानी कैमरे, Panic button और GPS के माध्यम से यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह परियोजना टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( TCIL ) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है, जिसके दिसंबर, 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है। सभी DTC और Cluster buses में 3 IP camera, GPS device, 10 panic buttons, 1 display for driver, hooter, strobe और 2 Audio communication device
(एक ड्राइवर और एक-कंडक्टर के लिए) फिट किया जाएगा।