25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 4.0: घरेलू उड़ाने शुरू करने पर केंद्र और राज्य सरकारों में खींचतान, इन राज्यों ने जताई आपत्ति

श्रमिक ट्रेनों के बाद अब घरेलू उड़ानों ( Domestic flights ) को लेकर केंद्र व राज्यों सरकारों में खींचतान जारी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने उड़ानों लेकर आपत्ति जताई    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 25 May 2020, 4:14 PM IST

u.jpg

नई दिल्ली। श्रमिक ट्रेनों ( Labor special trains ) के बाद अब घरेलू उड़ानों ( Domestic flights )
को लेकर भी केंद्र व राज्यों सरकारों में खींचतान जारी है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल ने उड़ानों लेकर आपत्ति जताई थी। इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray ) ने सिविल नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri )
से बातचीत की।

उद्धव ने उड़ानों को शुरू करने के बीच उनको मुंबई और पुणे जैसे कोरोना ( coronavirus ) प्रभावित शहरों की चिंताए बताई।

इसके साथ महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) की ओर से उड्डयन मंत्रालय को भेजे एक अधिकारिक ई-मेल में बताया गया कि मुंबई और पुणे दोनों ही शहर रेड जोन में हैं।

जिसकी वजह से यहां लोकल ट्रांसपोर्ट ( Local transport) पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन हालातों में हर रोज 27 हजार से ज्यादा लोगों के ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कैसे की जाएगी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने इस बातचीत के बाद 25 फ्लाइट्स की आवाजाही की अनुमति दे दी।

खुशखबरी: LPG सिलेंडर की सब्सिडी हुई शून्य, जानिए आपको कितना फायदा?

वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को अम्फान तूफान को हवाला देते हुए उड़ाने शुरू करने को लेकर आपत्ति जताई थी।

ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य में आपदा के चलते हालात बिगड़े हुए हैं, इसलिए उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी जाए।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को उड़ान शुरू करने के लिए 25 मई के बजाए 30 मई का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा था कि इसके लिए बंगाल सरकार को कम से कम तीन दिन तो दिए ही जाने चाहिए, ताकि पूरी तैयारी की जा सके।

ममता ने केंद्र सरकार से कहा कि एक तो देश में आपातकाल जैसी स्थिति है, दूसरा ईद और तूफान से आपदा ने हालात बदतर कर दिए हैं।

ऐसे में विमानों से आने वाले इतने लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

राहत: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नहीं देनी होगी लेट फीस

Weather Updates: गर्मी ने निकाला लोगों का दम, सबसे ज्यादा तप रहे देश के ये 10 शहर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर घरेलू उड़ानों पर आपत्ति जताई थी।

उनका कहना था कि उड़ाने शुरू होने से कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक तेजी के साथ फैल सकता है।