नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने रविवार को लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इसमें कुछ ढील दी जाएगी। गृह मंत्रालय ( MHA ) की गाइडलाइन के तहत आवासीय इलाकों ( Residential Area ) में स्टैंड अलोन दुकानें खोली जा सकती हैं। फिलहाल उन्होंने शॉपिंग मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स को लॉकडाउन से छूट देने से इनकार किया है।