बाहरी दिल्ली के नांगलोई, पश्चिम विहार, विकासपुरी, मुंडका, पीरागढ़ी,जनकपुरी और तिलकनगर जैसे इलाकों में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से घोषित लॉक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कल जहां दिल्ली के कई इलाकों में सन्नाटा छाया हुआ था, वहीं आज सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में चहल-पहल रही।