चेन्नई। द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) के दिवंगत अध्यक्ष एम करुणानिधि के नाम एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। स्वाधीनता दिवस के मौके पर उनकी याद एक बार फिर ताजा हो गई। दरअसल देश में बतौर मुख्यमंत्री तिरंगा फहराने की परंपरा उन्होंने ही शुरू की थी। गौरतलब है कि इससे पहले देश में गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस पर तिरंगा फहराने की परंपरा का निर्वहन सिर्फ राज्यपाल ही किया करते थे।