आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद से कई राज्यों ने शिक्षण संस्थानों को खोलने की घोषणा की है। गुजरात, हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश समेत 10 राज्यों ने एक फरवरी से स्कूल खोल दिए हैं। वहीं अब राजस्थान और ओडिशा में भी 8 फरवरी से स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की गई है।