अब राज्य में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है और सख्ती बढ़ा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज (शुक्रवार) रात 8:30 बजे राज्य की जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल, महाराष्ट्र के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में मुंबई, नासिक, पुणे, ठाणे और नागपुर शामिल है।