scriptMaharashtra: Landslide in Thane, 5 People Of Same Family Killed, 3 Others Rescued | महाराष्ट्र: ठाणे में भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अन्य 3 लोगों को बचाया गया | Patrika News

महाराष्ट्र: ठाणे में भूस्खलन से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, अन्य 3 लोगों को बचाया गया

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2021 11:01:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

महाराष्ट्र में लगातार बारिश वहां के लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। कलवा उपनगर में यह घटना सोमवार दोपहर को तब हुई, जब मुंबई और ठाणे में भारी बारिश जारी थी।

mumbai_building_collapse.png
Maharashtra: Landslide in Thane, 5 People Of Same Family Killed, 3 Others Rescued

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है। कई जगहों पर स्थितियां बहुत ही बुरी है। मुंबई समेत कई जगहों पर जलभराव की की स्थिती है। वहीं भूस्खनल समेत अलग-अलग घटनाओं में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे के एक उपनगर में सोमवार को एक पहाड़ी के एक हिस्से के ढहने और इसके घरों पर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में तीन अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.