27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसा वाराणसी के सिर सजा Miss India 2020 का ताज, कोरोना के चलते डिजिटल हुई थी प्रतियोगिता

मानसा वाराणसी ने जीता Miss India 2020 का खिताब तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली हैं मानसा अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, पुलित सम्राट, वाणी कपूर समेत कई सितारों से सजी शाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 11 Feb 2021, 11:43 AM IST

Manasa Varanasi win miss India 2020

मानसा वाराणसी के सिर सजा मिस इंडिया 2020 का ताज

नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य तेलंगाना ( Telangana ) की मानसा वाराणसी ( Manasa Varanasi ) ने फेमिना मिस इंडिया 2020 ( Femina Miss India ) का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 वर्षीय मानसा की जीत को लेकर फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टॉप 3 विनर्स के नाम की घोषणा की गई है।

इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रतियोगिता डिजिटल फॉर्मेट में की गई थी। प्रतियोगिता के टॉप 3 में मानसा वाराणसी, मान्या सिंह और मनिका शोकंद ने जगह बनाई थी।

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! ट्रेनों में शुरू हो रहा है चौथा एसी क्लास, जानिए इसके बारे में सबकुछ

मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण का खिताब तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने अपने नाम कर लिया है। शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट उत्साहित नजर आए. सभी ने एक प्लीजिंग स्माइल के साथ शो को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कोरोना की वजह से ऐसा पहली बार हुआ कि मिस इंडिया (Femina Miss India 2020) कॉन्टेस्ट को डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया।

अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने इस शो को होस्ट किया। जबकि नेहा धूपिया, वाणी कपूर, पुलकित सम्राट और चित्रांगदा सिंह ने बतौर जज अपना फैसला सुनाया। फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में किया गया।

मिल तेलंगाना रह चुकी हैं मानसा
मानसा इससे पहले मिस तेलंगाना भी रह चुकीं हैं। मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मानसा तेलंगाना की रहने वाली हैं।

भारत से कोरोना वैक्सीन पाकर भावुक हुए इस देश के प्रधानमंत्री, जानिए फिर क्या करने लगे

पर्सनल लाइफ की बात करें तो मानसा हैदराबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री ली है। उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम सीखा है, इसके अलावा मानसा ने चार साल क्लासिकल संगीत भी सीखा है। मानसा को किताबें पढ़ना, संगीत, डांस और योगा करना काफी पसंद है।