मनिष सिसोदिया ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इससे हमारे युवाओं में बढ़ रहे अवसाद, चिंता तथा असहनशीलता को कम करने में मदद मिलेग और वह पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं समझेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 45 मिनट का 'खुशी काल' हुआ करेगा जिसमें ध्यान, कहानियां, प्रश्नोत्तर सत्र, मूल शिक्षा तथा मानसिक अभ्यास को शामिल किया जाएगा।