10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मराठा आरक्षण: प्रदर्शनकारियों का मुंबई में ‘जेल भरो’ आंदोलन, औरंगाबाद में सिर मुंडवाकर विरोध

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने जेल भरो आंदोलन का आगाज कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:47 PM IST

maratha resrvation

मराठा आरक्षण: प्रदर्शनकारियों का मुंबई में 'जेल भरो' आंदोलन, औरंगाबाद में सिर मुंडवाकर विरोध

मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लोगों ने जेल भरो आंदोलन का आगाज कर दिया। मुंबई के आजाद मैदान में बुधवार को 'जेल भरो' आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी गई। मराठा समुदाय के लोग नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत 'जेल भरो' आंदोलन छेड़ा गया है।मराठा क्रांति मोर्चा के शहर संयोजक वीरेंद्र पवार ने कहा कि मुंबई में प्रदर्शन सफल रहा। नासिक, परभणी, सोलापुर, कोल्हापुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बुधवार सुबह आजाद मैदान की ओर गए। ये लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। इनमें से कई लोगों ने बाद में गिरफ्तारी दी जिन्हें पुलिस वैन में यहां से ले जाया गया।

राज्य में कई जगहों पर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने कोंडी के समीप पुणे-सोलापुर राजमार्ग और औरंगाबाद-जालना के एक हिस्से को बाधित कर दिया, जिससे दोनो दिशाओं में यातायात व्यवस्था बाधित हो गई और भीषण जाम लग गया। बड़ी संख्या में मराठाओं ने महाराष्ट्र के मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और समुदाय के लोगों के लिए तत्काल आरक्षण की घोषणा करने के संबंध में नारेबाजी की। औरंगाबाद में, कुछ मराठा कार्यकर्ताओं ने अपने सिर मुंडवाकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया।

9 अगस्त को महारैली

9 अगस्त को मुंबई में महारैली नौ अगस्त को मुंबई में एक महारैली का भी आयोजन होने जा रहा है। पिछले साल अगस्त में मुंबई में मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन किया गया था। 9 अगस्त को उस आंदोलन को एक साल पूरे हो रहे है। इसी के मद्देनज़र कुछ बड़ा करने की तैयारी में बैठकें हुईं। मराठा समाज के नेत विनोद पोखरकर ने कहा, ‘हम नौ अगस्त को अगस्त क्रांति के दिन मुंबई में विशाल रैली करेंगे। हम सरकार को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं।’

सीएम ने शांति की अपील की

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि सरकार कानून की प्रक्रिया का पालन करने के बाद मराठा आरक्षण के बारे में ऐलान करेगी ताकि यह कानूनी जांच पर खरा उतरे और अन्य समुदायों के लिए मौजूदा आरक्षण कोटे को प्रभावित किए बिना हो सके।