23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में मानसून बना आफत: बारिश और बाढ़ से अब तक 22 की मौत, कई राज्यों में हाई अलर्ट

देश के कई राज्यों में बारिश से बेकाबू हुए हालात। अकेले गुजराज में ही अब तक जा चुकी है 22 लोगों की जान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 2:19 PM IST

monsoon rain

गुजरात में मानसून बना आफत, बारिश और बाढ़ से अब तक 22 की मौत कई राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून से जहां दिल्ली और एसनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं देश के कुछ राज्यों में ये आफत बनकर आया है। खास तौर पर गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ जी का जंजाल बन चुकी है। गुजरात में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि उत्तराखंड में 35 हजार से ज्यादा लोग मानसून से प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे देश के कई राज्यों पर भारी हो सकते हैं।


इन राज्यों में मची तबाही
भारी बारिश और बाढ़ ने कई राज्यों को अपनी चपेट में ले रखा है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कई इलाके शामिल हैं। महाराष्ट्र में मानसून कहर बरपा रहा है। राज्य के कई इलाकों में पिछले 48 घंटों में हुई बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कोल्हापुर में तेज बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। शुक्रवार को तेज हवाओं के चलते गुजरात के नवसारी के तट पर 35 से 40 फीट ऊंची लहरें उठीं। हाईटाइड के चलते समुद्र से सटे गांवों में पानी भर गया है, जिससे यहां रहने वालों की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गयी है।

पानीपत में बुराड़ी कांडः एक परिवार के चार सदस्यों ने की सामूहिक खुदकुशी, फंदे की गांठ खुलने से एक की बची जान
राजधानी में भी सब ठीक नहीं
देश की राजधानी में भले एक दिन पहले ही मानसून की बेरुख खत्म हुई हो, लेकिन पहली बारिश से ही व्यवस्था पूरी तरह चरमा गई। दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास मिंटो रोड पर 10 फीट ऊंची बस का 8 फीट हिस्सा पानी में डूब गया। वहीं दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया।


घाटी भी बारिश से बेहाल
भारी बारिश से अब घाटी भी बेहाल है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे छोटी नदियों में भी जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। प्रशासन की ओर से नदियों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उधर..डोडा में हुई तेज बारिश के बाद कोटी नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया, जिसके चलते नाले से सटी सड़क का हिस्सा पानी में बह गया।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज के पास अब भी है शरीफ रास्ता, सब सही रहा तो मिलेगी जमानत!
इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो आने दो दिन देश के कई राज्यों में बारी बारिश होगी। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा शामिल हैं।