इन राज्यों में मूसलाधार होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से 28 अगस्त तक के लिए जारी बारिश से जुड़े पूर्वानुमान के मुताबिक प.बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ इलाकों में तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव के चलते पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र, उत्तरी ओड़िशा और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।