23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून अलर्टः देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, निम्न दबाव के चलते बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

मौसम विभाग की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात और निम्न दबाव के कारण आज कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 2:23 PM IST

monsoon

मानसून अलर्टः बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

नई दिल्ली। हिंदुस्तान का अधिकांश हिस्सा इन दिनों मानसून की चपेट में है। कुछ राज्यों में तो भारी बारिश ने जमकर कहर भी बरपाया है, लेकिन बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के चलते आने वाले कुछ और दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। निम्म दबाव के कारण प. बंगाल से लेकर उत्तराखंड और राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक कई राज्यों में भारी बारिश होगी।


मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी और बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते मौसम खराब रहने के कारण कैलास मानसरोवर यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी पड़ाव नहीं भेजा जा सका। यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहे। बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में पचास से अधिक संपर्क मार्ग मलबा आने से बंद हो गए।

गुजरात में मानसून बना आफत: बारिश और बाढ़ से अब तक 22 की मौत, कई राज्यों में हाई अलर्ट
इन राज्यों में आज जमकर बरसेंगे बरदा
दक्षिणी गुजरात, ओडिशा और कोंकण-गोवा में भी आज भारी बारिश होने की बात कही है और यहां भी लोगों को सावधान किया गया है। वैसे विभाग के मुताबिक इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है, कहीं-कहीं तो उसने बाढ़ जैसे हालात होने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के सक्रिय होने के बाद पिछले चौबीस घंटों में भारी बारिश हुई है। कांगडा-ऊना में भारी बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। इसके अलावा प. बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात समेत राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी मानसून जमकर मेहरबान रहेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या सरकार नागरिकों के सोशल मीडिया संदेशों को टैप कर 'निगरानी राज’ चाहती है?
मानसून की सक्रियता से पूरे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है। बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर 15- 16 सेमी तक बारिश हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी कई जगहों पर वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले शुक्रवार तक दिल्ली में धूप के साथ हल्की बारिश का दौर भी चलता रहेगा।