महाराष्ट्र में मॉनसून की शुरुआत 10 जून को होने की संभावना जताई गई थी। गुरुवार को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। परथानी (190 मिमी), पालम (90 मिमी), भूम, मनवत और पथरी (70 मिमी प्रत्येक) और मराठवाड़ा के लातूर (60 मिमी) और मध्य महाराष्ट्र के पंढरपुर व मढा में (80 मिमी प्रत्येक) जबकि बरशी में (60 मिमी) में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।