मुंबई।कोरोना वायरस ( coronavirus ) से बचाव के लिए मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) ने एक सराहनीय कदम उठाया है। दरअसल, मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बिर सिंह ने अपने कर्मचारियों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को घर में ही रहने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि जिन पुलिस अधिकारियों की उम्र 55 साल से ज्यादा है वो ड्यूटी पर ना आएं। इसके अलावा 52 साल से अधिक उम्र के वो पुलिसकर्मी, जिन्हें शुगर, बीपी, हृदय या अन्य मेडिकल संबंधी समस्याएं हैं, उनको भी घर पर रहने के निर्देश दिए हैं।