2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई पुलिस ने जारी किया ऐसा वीडियो कि देखने वाले रह जाएंगे हैरान

|मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाड़ी चलाते वक्त हेल्मेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक वायरल वीडियो का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:47 PM IST

Mumbai police helmet

मुंबई पुलिस ने जारी किया ऐसा वीडियो कि देखने वाले रह जाएंगे हैरान

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाड़ी चलाते वक्त हेल्मेट के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक वायरल वीडियो का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बुधवार को पोस्ट किए गए ताजा ट्वीट में लोगों को हेल्मेट की जागरूकता के लिए यह पुलिस का अभियान खासा पसंद आ रहा है।

सृजन घोटाले में सीबीआई ने कसा शिकंजा, आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

क्या है वीडियो में

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक युवती के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह अपने दोस्तों को चाय पीने के किए न्यौता दे रही है। वीडियो में जिस आवाज का इस्तेम्मल किया गया है उसमे युवती कहती है, 'हैलो फ्रेंड्स, आओ चाय पी लो।' मुंबई पुलिस की तरफ से इस वीडियो में आवाज को एडिट कर 'चाय पी लो' की जगह 'हेल्मेट पहन लो' जोड़ा गया है। ट्विटर पर इस वीडियो में सा 'रोड सेफ-टी' का हैशटैग भी लगाया गया है। मुंबई पुलिस का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चित हो गया है।

कश्मीर: घाटी में इस बार खूब हुई चेरी की फसल, लोगों में खुशी की लहर

तारीफ भी, आलोचना भी

जहां कई लोग इस अनोखे तरीके की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि इस तरह किसी के विडियो को एडिट करना सही नहीं है और इंटरनेट पायरेसी को बढ़ावा दे सकता है। बता दें कि मुंबई पुलिस कई बार इस तरह की वीडियो एडिटंग करती रहती है।

आरजेडी आज देगी इफ्तार पार्टी, निमंत्रण पत्र पर गायब दिखा लालू यादव का नाम

मुंबई पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर मीम्स और पोस्ट्स के जरिये जरूरी संदेश अक्सर देखे जा सकते हैं। अभी एक रिसेंट ट्वीट में मुंबई पुलिस ने 'एक्स-मेन' फिल्म के एक सीन के वायरल हो रहे मीम का इस्तेमाल कर हेल्मेट पहनकर गाड़ी चलाने को गाड़ी चलाने का सन्देश दिया था।