6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फारूक अब्दुल्ला: भारत में मुसलमानों को मारा जा रहा, भीड़ पागल कुत्तों की तरह दौड़ रही है

मॉब लिंचिग को लेकर जम्मू—कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया विवादित बयान।

2 min read
Google source verification
farukh

फरूख अब्दुल्ला: भारत में मुसलमानों को मारा जा रहा, भीड़ पागल कुत्तों की तरह दौड़ रही

नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत में मुसलमानों को मारा जा रहा है और भीड़ पागल कुत्तों की तरह दौड़ रही है। उन्होंने कहा,'हमारे देश में मुसलमानों के हालात बुरे हो चुके हैं और भीड़ दौड़ते हुए उन्हें मार रही है। यह वो भारत नहीं है जिसे हम जानते हैं।' अब्दुल्ला ने आगे कहा कि अल्लाह, हम पर रहम करे।

मॉब लिंचिंग पर संसद में हंगामा

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस और सीपीएम के सांसदों ने मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। हंगामें के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। राज्य सरकारों को इस मुद्दे पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए. कानून व्यवस्था राज्य का मुद्दा है।

इस मुद्दे पर एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दो बार इस मुद्दे पर एडवाइजरी जारी की। जुलाई माह में भी इस मुद्दे पर एडवाइजरी की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से जिस तरह से फेक न्यूज़ फैलाई जाती है उसके कारण भी ऐसी घटनाएं होती हैं। हम लोगों ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ रोकने के लिए सर्विस प्रोवाइडर को सिस्टम में चेक सिस्टम लगाने के लिए कहा है।

घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इस प्रकार की घटनाएं बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं और इस संबंध में जहां पर भी घटनाएं हुई हैं, ऐसे में हमने तुरंत उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस बीच मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से असंतुष्ट कांग्रेस, सीपीएम समेत विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा से वॉक आउट कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग