बहरहाल पाकिस्तान पहुंचते ही नवजोत सिंह सिद्धू को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की याद जरूर आ गई। उन्होंने कहा कि अटल जी भारत-पाकिस्तान के बीच अमन चाहते थे। वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जिंदगी यूं ही चलती रहती है। मैं यहां अमन का पैगाम लाया हूं। सिद्धू बोले, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जाने का बहुत अफसोस है। वाजपेयी भी भारत और पाकिस्तान के बीच अमन चाहते थे। इसीलिए वह बस लेकर लाहौर आए थे। वह कहा करते थे कि जब पड़ोस में आग लगी हो तो उसका ताप, मुझ तक भी आता है।