नई दिल्ली। भारत-चीन ( India China Tension ) के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प ( Galvan Valley Violence )के बाद अब चीनी उत्पादों के बहिष्कार ( Boycott Chinese product ) को लेकर देशभर में अभियान चल रहा है। खास बात यह है कि इस मामले में भी राजनीति गर्मा गई है। ताजा मामला में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल एनसीपी नेता और उद्धव सरकार में मंत्री जितेंद्र आह्वाड़ ( Jitendra Awhad ) ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S jai shankar ) के बेटे के संगठन ने चीन से डोनेशन लिया है।