14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलगाववादी कश्मीरी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेगी एनआईए

एनआईए ने आसिया के साथ उसकी दो सहयोगियों नाहिदा नसरीन और सोफी फहमीदा को भी गिरफ्तार किया है। अब एनआईए अदालत में तीनों को पेश कर रिमांड की मांग करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 6 Jul 2018, 2:26 PM IST

Asiya Andrabi

अलगाववादी कश्मीरी नेता आसिया अंद्राबी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करेगी एनआईए

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को महिला कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए अब आसिया अंद्राबी और उसके दो अन्य को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जज के सामने पेश करेगी। अंद्राबी को देश द्रोह के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया था। आसिया अंद्राबी के अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत के दो अन्य सदस्यों को भी गिफ्तार किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई हैं मास्टर ऑफ रोस्टर, कोलेजियम नहीं कर सकता केस आवंटन

देश द्रोह का आरोप

एनआईए ने अंद्राबी और दुख्तरान-ए-मिल्लत की दो अन्य महिलाओं को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने आसिया के साथ उसकी दो सहयोगियों नाहिदा नसरीन और सोफी फहमीदा को भी गिरफ्तार किया है। अब एनआईए अदालत में तीनों को पेश कर रिमांड की मांग करेगी। अंद्राबी और उसकी दो सहयोगियों को हवाई मार्ग से दिल्ली ले जाया गया। आसिया और उसकी सहयोगियों पर कश्मीर में टेरर फंडिंग से लेकर पत्थरबाजी के लिए महिलाओं को उकसाने, नफरत भरे भाषण देने और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा: फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने का अभियान समाप्ति की ओर

क्या है मामला

दुख्तरान-ए-मिल्लत ने 23 मार्च को ‘पाकिस्तान दिवस’ के रूप में मनाया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आसिया अंद्राबी ने कहा था कि धर्म, विश्वास और पैगंबर से प्रेम के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं। इस दौरान पाकिस्तान का राष्ट्र गान भी गाया गया था। बाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आसिया अंद्राबी और उसके संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत के सदस्यों के खिलाफ 23 मार्च को देश विरोधी नारे लगाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी ने कहा था कि 'धर्म, विश्वास और पैगंबर से प्रेम के आधार पर भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं।'