बता दें, बुधवार को एनआईए की ओर से श्रीनगर में सिंह के आवासों पर फिर से छापे मारे गए थे। सिंह को 11 जनवरी को एक वाहन में दो आतंकियों- नावेद बाबू और रफी अहमद के साथ ही एक वकील इरफान अहमद को जम्मू ले जाते समय पकड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों और वकील के जम्मू से पाकिस्तान जाने की योजना थी।