नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों ( Coronavirus in Delhi ) की कुल संख्या बढ़कर सवा लाख से अधिक हो चुकी है। हालांकि इनमें से एक लाख से अधिक व्यक्ति अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) से 27 लोगों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 1 लाख, 25 हजार 96 कोरोना पॉजिटिव मामले ( Corona positive cases ) सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,06,118 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल कुल 15,288 एक्टिव कोरोना रोगी ( Active corona patient)
हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार की तरफ से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 27 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में अभी तक कोरोना से कुल 3690 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 1349 नए कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive ) मामले सामने आए हैं।