23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब हरियाणा में दूर होगा ऑक्सीजन का संकट, भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट कराए गए 4 टैंकर

कोविड मरीजों की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ओडिशा के भुवनेश्वर से ऑक्सीजन टैंकर मंगवाए हैं।अब हरियाणा में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। ऑक्सीजन के लिए मरीजों को परेशान नही होना पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 1 May 2021, 3:32 PM IST

Oxygen crisis

Oxygen crisis

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रही है। देश में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन और बेड का संकट गहराया हुआ है। ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोरोना मरीजों की मौत हो रही है और कई जगह ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है। कोविड मरीजों की बढ़ती मांग को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ओडिशा के भुवनेश्वर से ऑक्सीजन टैंकर मंगवाए हैं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार देर रात सी -17 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से दो खाली क्रोयोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर भेजे गए हैं। भुवनेश्वर से 4 टैंकर एयरलिफ्ट कराए गए है, जिससे हरियाणा में ऑक्सीजन का संकट दूर होगा।

यह भी पढ़ें :— दबाव के आगे झुका अमेरिका, भारत को कोरोना वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार

युद्धस्तर पर काम कर रही है भारतीय वायुसेना
सेना की जनसंपर्क अधिकारी गगनजीत कौर ने बताया कि इस समय पूरा देश संकट से गुजर रहा है। कोरोना मरीजों की बढ़ रही संख्या के कारण कई राज्यों के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन और मेडिकल बेड्स की कमी है। इस मुश्किल वक्त में भारतीय सेना ने मदद के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। वायुसेना देश के अंदर ऑक्सीजन टैंकर और सिलेंडर के परिवहन के लिए कई घरेलू उड़ानों का संचालन कर रही है। गगनजीत कौर ने आगे बताया कि इस समय सभी अपने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि जहां ऑक्सीजन की जरूरत है वहां पर तुरंत ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए वायुसेना दिन रात कड़ी मेहनत कर रही है। वायुसेना की मदद से कम समय में मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें :— विराफिन दवा से 7 दिन में कोरोना का मरीज ठीक होने का दावा, आपात इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी

हरियाणा में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
आपको बता दें कि पिछले दिनों हरियाणा में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में बताया कि शुक्रवार को ऑक्सीजन के चार टैंकर राउरकेला प्लांट से और पहुंच रहे हैं। उसके बाद टैंकर हरियाणा लाए गए और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ गई। अब हरियाणा में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए मरीजों को परेशान नही होना पड़ेगा।