17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी विवाद के बीच फिल्म मेकर्स ने पद्मावती की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया

फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में रिलीज होने वाली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 19 Nov 2017, 4:17 PM IST

Sanjay Leela Bhansali,Padmavati,

Padmavti

नई दिल्ली। पद्मावती पर जारी विवाद के बीच फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म निर्माता कंपनी Viacom 18 ने विवाद बढ़ता देख रिलीज टेड का आगे बढ़ा दी है। ये फिल्म 1 दिसंबर को देशभर में रिलीज होने वाली थी।

Viacom 18 ने एक बयान जारी कर कहा कि हम स्वेच्छा से इस फिल्म की रिलीज डेट को स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेदार और कानून का पालन करने वाले कॉर्पोरेट नागरिक हैं। हमें देश के नियमों और सेंसर बोर्ड का पूरी तरह सम्मान करते हैं। हमारे द्वारा बनाई गई फिल्म पद्मावती में राजपूतों की वीरता और परंपरा को दिखाया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद सभी को गर्व होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जल्द ही फिल्म को मंजूरी मिल जाएगी और वो नई तारीखों की घोषणा करेंगे।

सेंसर बोर्ड ने लगाई थी फटकार
दरअसल फिल्म मेकर्स ने कुछ पत्रकारों के लिए फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी थी। इस पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि बोर्ड ने अभी तक इस फिल्म को न तो देखा है और न ही इसका सर्टिफिकेट जारी किया है। ऐसे में इसकी प्राइवेट स्क्रीनिंग करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी हफ्ते फिल्म मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के पास फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए आवेदन भेजा था लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं जमा किए हैं। जो पेपर अभी तक मिले हैं उसमें ये क्लियर नहीं हुआ है कि ये फिल्म हिस्टोरिकल है या फिर फिक्शन। उन्होंने कहा कि फिल्म की कैटेगरी को ब्लैंक छोड़ जाने पर सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं को जरूरी दस्तावेज जमा करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस सब के बावजूद सेंसर बोर्ड पर सर्टिफिकेट देने में देरी करने का आरोप लगाना गलत है।

देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला जारी
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावती को लेकर मेवाड़ के लोगों में दिनों-दिन आक्रोश गहरा गया है। शुक्रवार को फिल्म का विरोध करने वालों में हजारों लोगों ने फेसबुक, वाट्स एप की प्रोफाइल से अपने फोटो हटाकर सतीत्व के लिए जौहर कर इतिहास में अमर हुई चित्तौडगढ़़ की रानी पद्मिनी का जौहर करते हुए फोटो लगाया है।