10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, दौड़ी शोक की लहर

बिहार के विभूति महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन नारायण सिंह परिजनों के संग पटना के कुल्हरिया कंपलेक्स में रहते थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 14 Nov 2019, 10:27 AM IST

c1.png

नई दिल्ली। देश की जानी मानी शख्सियत और बिहार के विभूति महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया है। नारायण वशिष्ठ की लंबे समय से तबीयत खराब थी।

हालांकि बीच में उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिला था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उनको परेशानी होने लगी।

जिसके बाद उनके परिजनों ने उनको इलाज के लिए पीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है।

भाजपा ने PK को ठहराया महाराष्ट्र सियासी संग्राम के लिए जिम्मेदार, शिवसेना को CM पद के लिए उकसाने का आरोप!

वशिष्ठ नारायण सिंह अपने परिजनों के संग पटना के कुल्हरिया कंपलेक्स में रहते थे। जानकारी के अनुसार जब वह बीमार थे तो हॉस्पिटल में नेताओं और नामचीत हस्तियों का तांता लगा रहा।

बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक उनका हालचाल लेने हॉस्पिटल गए थे। यहां तक कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने फिल्म बनाने की घोषणा तक कर दी थी।

जेपी नड्डा ने ली भाजपा महासचिवों की बैठक, महाराष्ट्र में सियासी उठापटक पर चर्चा

मूल रूप से आरा स्थित बसंतपुर के रहने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह बचपन से बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

हालांकि उनके परिवार की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन जब वशिष्ठ ने नेतरहाट के स्कूल में छठी कक्षा में दाखिला लिया, तो फिर पलट कर नहीं देखा और सफलता की कहानी लिखी।

महाराष्ट्र सियासी संघर्ष पर बोले अमित शाह— शिवसेना से हुई बातें नहीं कर सकते सार्वजनिक

पटना साइंस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हीं कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन कैली ने उनको अमरीका बुला लिया। वशिष्ठ नारायण 1965 में अमरीका चले गए।