
Patrika Poll: क्या कोरोना को रोकने के लिए में देश को Lockdown 5.0 की जरूरत है? 71% लोग बोले- 'हां'
नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों ( migrant workers ) की आवाजाही के साथ देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ( Coronavirus Infection ) के मामलों को देखते हुए लॉकडाउन ( Lockdown ) का बढ़ना तय माना जा रहा है।
कई राज्य लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाने के पक्ष में हैं। इन मसलों को लेकर शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) के नई दिल्ली स्थित आवास, सात लोक कल्याण मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की।
सूत्रों की मानें तो राज्यों की मांग पर कुछ अधिक छूट के साथ लॉकडाउन 5.0 लागू करने की तैयारी है। ऐसे में पत्रिका ( Patrika Poll ) ने देश में लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown 5.0 ) की जरूरत को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन पोल किया
पत्रिका ने अपने ऑनलाइन पोल में पूछा कि क्या आपको लगता है कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए देश को लॉकडाउन 5.0 की जरूरत है?
इस सवाल के जवाब में यूजर्स को हां, नहीं और पता नहीं का बटन दबाना था। फेसबुक पर पत्रिका के इस पोल में 71 प्रतिशत यूजर्स का जवाब हां था।
यानी इनका मानना है कि देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए एक और लॉकडाउन की जरूरत है। जबकि 29 प्रतिशत यूजर्स ने इस पर अपनी असहमति जताई।
Updated on:
30 May 2020, 7:57 AM IST
Published on:
29 May 2020, 7:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.