25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी! गरजन के साथ हल्की बारिश की संभावना

Weather Update: ने राजधानी में अगले 2-3 घंटों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश के आसार IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में 60 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं ( dust storm ) चलेंगी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 May 2020, 6:45 PM IST

Weather Update: दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी! गरजन के साथ हल्की बारिश की संभावना

Weather Update: दिल्ली-NCR में चलेगी धूल भरी आंधी! गरजन के साथ हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम ( Delhi Weather ) पिछले दो दिनों से लगातार करवट ले रहा है।

दिल्ली शुक्रवार को एक बार मौसम ( Weather Update ) का मिजाज कुछ बदला-बदला दिखा। राजधानी में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और गरजन ( Thunder ) होती रही।

वहीं मौसम विभाग ( Weather department ) ने राजधानी में अगले 2-3 घंटों में धूल भरी आंधी ( Dust Storm ) और गरज के साथ हल्की बारिश ( Rain ) होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में 60 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में आंधी व हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट ( Temperature drop ) देखने को मिली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल- प्रवासी मजदूरों से रेल टिकट का पैसा तो नहीं मांगा जा रहा?

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ( RWFC ) चीफ डॉ कुलदीप श्रीवास्त ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

गौरतलब है कि दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों पारा 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। वहीं, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्य भीषण लू का सामना कर रहे हैं।

लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने गुरुवार को कहा कि शुक्रवार से कुछ राहत मिल सकती है।

COVID19: सरकार ने कहा- 10 साल में तैयारी होती है वैक्सीन, हम एक साल में देना चाहते हैं रिजल्ट

IMD ने आगामी दिनों में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि एक जून तक उत्तर पश्चिम भारत में मौसम अच्छा रहेगा।

IMD के क्षेत्रीय मौसम अनुमान केंद्र के प्रमुख, कुलदीप श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा कि दो जून तक लू से राहत रहेगी, और उसके बाद तापमान बढ़ सकता है।

श्रीवास्तव ने कहा कि देश में मौजूदा समय में लू की स्थिति में सुधार हो रहा है। यह उत्तर पश्चिम भारत में तीन-चार स्थानों पर जारी रह सकती है।

China की संसद ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को दी मंजूरी, Hong Kong की स्वायत्ता पर खतरा!

Weather Update: दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी की चेतावनी, हल्की बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

उन्होंने कहा कि लू की स्थिति में आज (गुरुवार) से काफी सुधार आना शुरू होगा और दो जून तक उत्तर पश्चिम भारत में लू नहीं होगी। हालांकि राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू हो सकती है, लेकिन इतनी तेज नहीं होगी।

तापमान में गिरावट की वजह के बारे में श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ है और पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

इसलिए आज हवा अपेक्षाकृत काफी ठंढी है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के चुरू में मंगलवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस हो गया था और दिल्ली में तापमान लगभग 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।