ठंड के दिनों में सावधानी की जानकारी
इस जन आंदोलन का प्रमुख मकसद आने वाले ठंड के दिनों में कोरोना से बचाव के लिए जरूरी कदमों के प्रति जागरूक करना है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक जनचेतना की मुहिम के लिए लोगों के संपर्क के सभी ठिकानों पर बैनर पोस्टर लगेंगे।
हवाई अड्डे से लेकर बस अड्डे तक ऑटो रिक्शा से लेकर मेट्रो या फिर पेट्रोल पंप। स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी हो बाजार या फिर पुलिस स्टेशन। जहां भी लोग काम के लिए जाते हैं, ऐसे सभी जगह स्थानों पर एक जन चेतना की मुहिम चलेगी।