हालांकि, कोरोना की स्थिति से अफरातफरी का माहौल नहीं है, क्योंकि उत्तरदाताओं में से आधे का मानना है कि कोरोना के डर को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है। 49.3 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि यह डर बढ़-चढ़ा कर पेश किया गया है, जबकि 41.2 प्रतिशत ने इससे असहमति जताई। वहीं लॉकडाउन के नए अनुभव को लेकर, लोग अब राशन को इकट्ठा करने के प्रति ज्यादा सजग हो गए हैं। 54.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके पास तीन हफ्तों से ज्यादा का राशन है, जबकि 44.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनके पास तीन महीने से भी कम समय का राशन है।