नई दिल्ली। कोरोना महामारी ( Coronavirus in India ) का प्रभाव अब देश की अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) के साथ माननीयों के जीवन पर भी पड़ने जा रहा है। कोरोना संकट ( Coronavirus Crisis ) के चलते लिए जा रहे बड़े-बड़े फैसलों के साथ सरकार ने संसद की कैंटीन ( Parliament Canteen ) का ठेका बदलने का निर्णय लिया है। दरअसल, अब तक संसद की कैंटीन का ठेका रेलवे ( Railway ) के पास था, जो अब वापस लिया जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब संसद की कैंटीन का यह ठेेका सरकारी कंपनी आईटीडीसी ( ITDC ) को मिलेगा। गौरतलब है कि संसद की कैंटीन की ठेका तकरीबन 52 साल से रेलवे के पास था। रेलवे ने पहली बात 1968 में संसद भवन परिसर में कैटरिंग के काम की शुरुआत की थी।