तृणमूल कांग्रेस(Trinamool Congress) के सीनियर लीडर ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन में फेरबदल के साथ ही अलावा हावड़ा, कूचबिहार, पुरूलिया, नादिया, झाड़ग्राम और दक्षिण दिनाजपुर सहित कई जिलाध्यक्षों को भी हटा दिया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी के इन पदाधिकारियों के स्थान पर युवा व नए चेहरों को जगह दी जाएगी। टीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी रतन शुक्ला, पार्था प्रतीम रॉय, गुरूपद टुडु और महुआ मोइत्रा को इन जिलों का प्रभारी बनाया गया है।