ममता ने कहा, "यदि आप भाजपा पर भरोसा करते हैं, तो आप परेशान होंगे और अंतत: सबकुछ गंवा बैठेंगे। मैं माकपा, कांग्रेस और भाजपा से हर किसी का स्वागत करती हूं कि वे आए और तृणमूल में शामिल हो जाएं। बेशक उन्होंने गलतियां की होंगी, लेकिन अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। बंगाल में टीएमसी एक मात्र राजनीतिक विकल्प है।" ममता बनर्जी के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, "वह समझ चुकी हैं कि बंगाल की जनता को उनकी सरकार पर कोई भरोसा नहीं है। इसलिए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है। यह हमारी राजनीतिक सफलता है। इससे पहले 2019 में, उन्होंने दावा किया था कि बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटें टीएमसी जीतेगी, लेकिन भाजपा को 18 सीटें मिलीं।"वहीं, माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि लोग सही समय आने पर ममता को माकूल जवाब देंगे।