नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को भ्रष्टाचार रोधी विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक में रिश्वत देने वालों के साथ-साथ अभियोजन पक्ष से लेकर सरकार के पूर्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई को मंजूरी दी गई है। भ्रष्टाचार रोकथाम (संशोधित) विधेयक 2018 को पेश करते हुए कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि विधेयक उन अधिकरियों को सुरक्षा प्रदान करेगा, जो अपना कार्य ईमानदारी से करते हैं।