4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राफेल डील पर रोक की मांग वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

अधिवक्ता ने भारत और फ्रांस के बीच हुए लड़ाकू जेट सौदे को कथित विसंगतियों के कारण इसे रोकने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Rafael

राफेल डील पर रोक की मांग वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में राफेल सौदे पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई की जाएगी। अधिवक्ता एमएल शर्मा ने अपनी याचिका की तुरंत सुनवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंः राफेल एक शानदार एयरक्राफ्ट, मुकाबला करने में अभूतपूर्व क्षमता देगा- वायुसेना

याचिका में की यह मांग

शर्मा ने अपनी याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति अनिल अंबानी और फ्रांस की हथियार बनाने कंपनी दासाल्ट के खिलाफ मुकदमा चलाने तथा राशि की वसूली करने की मांग की है। अधिवक्ता ने भारत और फ्रांस के बीच हुए लड़ाकू जेट सौदे को कथित विसंगतियों के कारण इसे रोकने की मांग की है। गौरतलब है कि बजट सत्र और फिर मानसून सत्र के दौरान भी राफेल डील को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ेंः कैलाश मानसरोवर में दर्शन के बाद बोले राहुल गांधी- इस पवित्र स्थान पर किसी से नफरत नहीं

सौदे को रद्द करने की उठी मांग

याचिका में कहा गया है कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान के सौदे को रद्द कर दिया जाए 'क्योंकि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है और इसे संविधान के अनुच्छेद 253 के तहत संसद से अनुमोदित नहीं किया गया है।' मार्च में भी इसी प्रकार की एक याचिका कांग्रेस नेता तहसीन एस पूनावाला ने केंद्र सरकार के खिलाफ शीर्ष अदालत में दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि 23 सितंबर 2016 को फ्रांस सरकार के साथ सौदे पर हस्ताक्षर करने से पहले रक्षा खरीद प्रकिया (डीपीपी) के तहत मंत्रिमंडल की मंजूरी क्यों नहीं ली गई ।

यह भी पढ़ेंः ढाई लाख गरीबों के राशन कार्ड रद्द किए, भाजपा को लगेगी गरीबों की हाय: केजरीवाल

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग