10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्टूबर में दुबई जाएंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी

50000 लोगों के बैठने की है की क्षमता वाले स्टेडियम को भी बुक कराने को लेकर बातें चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 9 Sep 2018, 8:40 AM IST

आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर फंसे राहुल

आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर फंसे राहुल

नई दिल्ली। मिशन 2019 को लेकर सभी राजनैतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में लगे हुए हैं। सियासी दांव-पेच खेले जा रहे हैं। कांग्रेस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की लगातार प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी अब कैलास मानसरोवर यात्रा से लौट आए हैं। अब एक बार फिर से राहुल गांधी उन राज्यों का दौरा करने जा रहे हैं जिनमें चुनाव होंगे। इससे पहले वह एक बार फिर से विदेशी धरती का रूख करेंगे।

बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नही होगा नेपाल, राजनैतिक असहमति के चलते किया फैसला
अक्टूबर में जाएंगे दुबई
विदेश में राहुल गांधी लगातार लोगों से मिल रहे हैं। मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। अपनी लोकप्रियता में इजाफा और कांग्रेस की छवि संवारने में जुटे राहुल गांधी अगले माह खाड़ी देश दुबई जा रहे हैं। दो दिवसीय दुबई दौरे पर राहुल गांधी भारतीयों से बात करेंगे। दरअसल, दुबई में भारत से संबंध रखने वाले लगभग 34 लाख लोग रहते हैं, जिनके काफी सगे-संबंधी हिंदुस्तान में हैं। इस लिहाज से ही इस दौरे की रूप रेखा तैयार की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी का ये दौरा अक्टूबर के अंत में प्रस्तावित है। कहा ये भी जा रहा है कि राहुल गांधी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए शानदार तैयारी की जा रही है। एक स्टेडियम भी बुक कराने को लेकर बातें चल रही है। स्टेडियम की क्षमता 50000 लोगों के बैठने की है। क्रिकेट का मशहूर स्टेडियम शारजाह स्टेडियम पर भी नजरें हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अपने पहले मध्यपूर्व की अपने पहली यात्रा पर बहरीन गए थे, तब वह संयुक्त अरब अमीरात नहीं जाए सके थे। आप को बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी जर्मनी और इंग्लैंड गए थे। जहां उन्होंने जमकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का कांग्रेस के भारत बंद को खुला समर्थन, महागठबंधन से जुड़ने की अटकलें तेज
17 सितंबर को भोपाल में रहेंगे राहुल
राहुल गांधी शिवराज सिंह के राज्य मध्यप्रदेश भी जाएंगे। भोपाल में उनकी कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की राजधानी की यह पहली यात्रा है, उनके इस कार्यक्रम को पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का नाम दिया है। राहुल गांधी रोड शो भी कर सकते हैं, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 सितंबर को चुनावी बिगुल फूकेंगे। अमित शाह छह अक्टूबर तक सात विभिन्न स्थानों पर बैठकों व जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस साल के अंत में मिजरोम, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं।