बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नही होगा नेपाल, राजनैतिक असहमति के चलते किया फैसला
अक्टूबर में जाएंगे दुबई
विदेश में राहुल गांधी लगातार लोगों से मिल रहे हैं। मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। अपनी लोकप्रियता में इजाफा और कांग्रेस की छवि संवारने में जुटे राहुल गांधी अगले माह खाड़ी देश दुबई जा रहे हैं। दो दिवसीय दुबई दौरे पर राहुल गांधी भारतीयों से बात करेंगे। दरअसल, दुबई में भारत से संबंध रखने वाले लगभग 34 लाख लोग रहते हैं, जिनके काफी सगे-संबंधी हिंदुस्तान में हैं। इस लिहाज से ही इस दौरे की रूप रेखा तैयार की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी का ये दौरा अक्टूबर के अंत में प्रस्तावित है। कहा ये भी जा रहा है कि राहुल गांधी के इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए शानदार तैयारी की जा रही है। एक स्टेडियम भी बुक कराने को लेकर बातें चल रही है। स्टेडियम की क्षमता 50000 लोगों के बैठने की है। क्रिकेट का मशहूर स्टेडियम शारजाह स्टेडियम पर भी नजरें हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी अपने पहले मध्यपूर्व की अपने पहली यात्रा पर बहरीन गए थे, तब वह संयुक्त अरब अमीरात नहीं जाए सके थे। आप को बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी जर्मनी और इंग्लैंड गए थे। जहां उन्होंने जमकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था।