नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट और लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच एहतियाती कदम उठाने के बाद भारतीय रेल ( Indian Rail ) आज से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। दिल्ली से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता, पटना व अन्य बड़े शहरों को जोड़ने वाली 15 ट्रेनों के लिए सोमवार से यात्री सेवाओं के लिए टिकटों की बुकिंग जारी है।