जरा सी चूक भी पड़ सकती है भारी
राखी के पैकेट के जरिए जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न पहुंच पाए, इसके लिए उन्हें स्कैन किया जा रहा है। एक दिन में चार से अधिक पैकेट स्कैन करना जेल प्रशासन का सिर दर्द बन गया है। इस जांच में जरा सी चूक उन्हें भारी पड़ सकती है। आपको बता दें कि जेल में आए दिन मोबाइल, सिम, चार्जर व नशीला पदार्थ मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। रक्षाबंधन पर यह खतरा और बढ़ गया है।