आपको बता दें कि इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.73 प्रतिशत इक्वि टी हिस्सेदारी के लिए गूगल 33,737 करोड़ रुपये निवेश करेगी। आरआईएल की एक नियामकीय फाइलिंग मे कहा गया है कि गूगल 4.36 लाख करोड़ रुपये के एक इक्वि टी मूल्यांकन में निवेश कर रही है। फाइलिंग में यह भी कहा गया था कि कंपनी की एक सहयोगी इकाई, जियो प्लेटफॉम्स लिमिटेड ने गूगल इंटरनेशनल एलएलसी के साथ बाध्यकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत गूगल जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 7.73 प्रतिशत की एक इक्वि टी हिस्सेदारी के लिए 33,737 करोड़ रुपये निवेश करेगी।