नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। रोजोना संक्रमितों के नए मामलों को लेकर नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस बीच झारखंड ( Coronavirus in Jharkhand ) से बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड के रिम्स ( RIMS )अस्पताल में इलाज करवा रहे राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) अब रिम्स में नहीं रहेंगे।