31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस मानहानि केस: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप तय, राहुल ने कहा- मैं बेकसूर हूं

आरएसएस मानहानि केस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र की भिवंडी अदालत में पेश हुए, जहां उन पर आरोप तय हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:00 PM IST

rahul

आरएसएस मानहानि केस: मुंबई पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भिवंडी अदालत में तय हो सकते हैं आरोप

नई दिल्ली।आरएसएस मानहानि केस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र की भिवंडी अदालत में पेश हुए, जहां उन पर आरोप तय हो गया है। अदालत के फैसले के बाद कोर्ट में राहुल गांधी ने कहा कि वो दोषी नहीं हैं। वहीं जज ने कहा- राहुल के बयान से आरएसएस की साख को नुकसान पहुंचा है, जिसके लिए वो दोषी हैं।
बता दें कि 2014 में ठाणे की एक रैली में राहुल ने आरएसएस के खिलाफ कथित टिप्पणियां की थी जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया था।

महात्मा गांंधी का मौत का जिम्मेदार आरएसएस

गौरतलब है कि राहुल ने रैली में कहा था कि महात्मा गांंधी का मौत का जिम्मेदार आरएसएस है। ठाणे के भिवंडी की अदालत में मंगलवार को मामले पर सुनवाई हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप तय हुए।

आरएसएस मानहानि केस: राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत

वकील का बयान

मामले पर राहुल गांधी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर सोमवार को सामने आए और कहा था कि 2014 के मामले पर अदालत राहुल के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। 2014 को एक चुनावी रैली में राहुल ने आरएसएस पर हत्या के आरोप लगाए थे, जिसपर मंगलवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

बता दें कि पिछले सप्ताह मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरुपम ने कहा था कि राहुल गांधी दिन में लगभग 11 बजे भिवंडी की अदालत में पेश होंगे। अदालत ने दो मई को गांधी से 12 जून को फिर से पेश होने को कहा था।

आरएसएस मानहानि मामला: राहुल गांधी को अदालत का आदेश, कहा- 12 जून को कोर्ट में हाजिर हो

15,000 कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

वहीं खबर है कि राहुल अदालत के बाद मुंबई के गोरेगांव का लिए रवाना होंगे। जहां वो बॉम्बे प्रदर्शनी केंद्र में पार्टी के 15,000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल के मुंबई के इस दौरे को 2019 के चुनाव की तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है।

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह पार्टी का एक राष्ट्रीय प्रयास है, जिसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं से जमीनी तौर से जुड़ेंगे और सीधे बात करेंगे।