फटकार से पहले सरकार का आदेश
टेलीकॉम कंपनियों ने ये सफाई सरकार की तरफ से नया सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार के अलावा अन्य दस्तावेज स्वीकार करने का निर्देश देने के बाद दी है। कंपनियों के प्रबंधकों ने कहा कि नया सिम कार्ड खरीदने के लिए आधार की अनिवार्यता कभी नहीं थी, बल्कि हम सिर्फ सरकार के निर्देशानुसार सिम को री-वेरीफाई करने के लिए कह रहे थे। वेरिफाई करने के लिए आधार नंबरों की मांग की जा रही थी। टेलीकॉम कंपनियों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नया सिम कार्ड लेने के लिए आधार कभी जरूरी था ही नहीं, बल्कि यह सिर्फ री-वेरीफिकेशन के लिए था। वो भी सिर्फ ग्राहकों की जानकारी पुख्ता करने के लिए।