नई दिल्ली। ओडिशा की सीनियर आईएएस महिला आॅफिसर अपराजिता सारंगी ने सरकारी सेवा से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त योजना) ले लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी सारंगी के वीआरएस को मंजूरी मिल गई है। सारंगी ने इसके लिए ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वहीं, खबर मिल रही हैं कि अपराजिता सारंगी जल्द ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान सकती हैं। चर्चा तो यहां तक भी हैं कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से उनकी बातचीत हो चुकी है और पूरी सेटिंग होने के बाद भी उन्होंने आईएएस जैसे पद से वीआरएस लेने का बड़ा कदम उठाया है।