26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बवाल हुआ तो बयान से पलटे शाहिद अफरीदी, अब बोले- पाकिस्तान का हिस्सा है कश्मीर

शाहिद अफरीदी ने पहले कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। पाक खुद के चार सूबे नहीं संभाल पाता लेकिन अब अफरीदी ने जो कहा है वो विवाद खड़ा करने वाला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 14 Nov 2018, 9:33 PM IST

Shahid Afridi

बवाल हुआ तो बयान से पलटे शाहिद अफरीदी, अब बोले- पाकिस्तान का हिस्सा है कश्मीर

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कश्मीर को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने वाले अपने बयान से पलट गए हैं। शाहिद ने अब कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। बता दें कि शाहिद ने पहले कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए क्योंकि पाकिस्तान से तो खुद के चार सूबे नहीं संभल रहे।

पाक में घिरे तो मारी पलटी

शाहिद अफरीदी के बयान को भारत से ज्यादा पाकिस्तानी मीडिया ने तवज्जो दिया। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर पाकिस्तानी यूजर्स ने जब जमकर खरी-खोटी सुनाई तो अफरीदी ने दो ट्वीट कर अपने पिछले बयान पर सफाई दी है। पहले ट्वीट में उन्होंने दावा किया उनके बयान को आधा दिखाया जा रहा है, जबकि दूसरे में उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया उनके बयान का दूसरा मतलब निकाल रही है।

बीजेपी ने जारी किया कमलनाथ का वीडियो, पात्रा बोले- शिवभक्त होने का ढोंग कर रहे राहुल गांधी

कश्मीर पाकिस्तान का अंग: अफरीदी

पूर्व क्रिकेटर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि मेरी क्लिप अधूरी है और उसके संदर्भ से काट-छांट पेश किया गया है। दिखाए जा रहे बयान से पहले मैंने जो कहा वह गायब है। कश्मीर एक अनसुलझा झगड़ा है और भारत के क्रूर शासन के अधीन है। इसे संयुक्त राष्ट्र के समझौते के हिसाब से सुलझाया जाना चाहिए। हर पाकिस्तानी के साथ मैं भी कश्मीर की आजादी का समर्थन करता हूं। कश्मीर पाकिस्तान का अंग है।

भारत में गलत तरीके से दिखाया गया बयान: अफरीदी

दूसरे ट्वीट में अफरीदी ने लिखा है कि मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया है। मैं अपने देश के प्रति प्यार की भावना रखता हूं और कश्मीरियों के संघर्ष को महत्व देता हूं। वहां पर मानवता का राज होना चाहिए और वहां के नागरिकों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

पहले कहा था- पाक खुद के चार सूबे नहीं संभाल पाता

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे इंग्लैंड की संसद कही जाने वाली हाउस ऑफ कॉमन्स में कहते दिख रहे हैं कि मैं कहता हूं पाक को कश्मीर नहीं चाहिए और इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को एक आजाद मुल्क रहने दो। कम से कम इंसानियत तो जिंदा रहेगी। लोग नहीं मरेंगे। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। पाक खुद के चार सूबे नहीं संभाल पाता। सबसे बड़ी चीज इंसानियत है। लोग वहां मर रहे हैं, यह बहुत तकलीफ देता है। मरने वाला किसी भी समुदाय से ताल्लुक रखे, लेकिन यह दुखदायी है।