नई दिल्ली। नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने शनिवार को पेश हुए। अदालत ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने अपने चार्जशीट में थरूर को आत्महत्या के लिए उकसाने और अपनी पत्नी के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोपी बनाया है।