26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा: एक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन की मौत, बाकी लड़ रहे हैं जिंदगी की लड़ाई

गुजरात के वडोदरा में एक ही परिवार के छह लोगों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और बाकी का इलाज चल रहा है परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी  
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Mar 03, 2021

5evuq9is_dead-body-generic_625x300_28_august_18.jpg

Six People Of A Family Attempted Mass Suicide

नई दिल्ली। वडोदरा में एक ही परिवार के 6 लोगों के खुदकुशी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के 6 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग अब मौत से जंग लड़ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

वड़ोदरा के एसपी भरत राठौड़ के अनुसार, मामला वड़ोदरा के सामा क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया।सभी लोगों ने मात्रा में कीटनाशक का सेवन किया था। जहर पीने के कुछ देर बाद ही इनमें से 3 की मौत हो गई। जबकि अन्य 3 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Delhi : प्रताप नगर की एक फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची 18 फायर टेंडर

बता दें इस परिवार की की आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि इनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं थे। जिसकी वजह से इन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। हालांकि अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।