आपको बता दें कि अध्ययन के लिए विशेषज्ञों ने एक खास तरह के टूल का प्रयोग किया। विशेषज्ञों ने इसके लिए कुछ की-वर्ड के आधार पर सकारात्मक और नकारात्मक पोस्ट को अलग-अलग किया। इसमें विशेषज्ञों ने पाया कि तापमान, पतझड़, उमस और बादल छाने जैसी मौसम की स्थितियों का लोगों द्वारा अपनी पोस्ट रखे गए विचारों से गहरा नाता था। हालांकि जब मौसम का तापमान 20 से 30 डिग्री तक था तो लोगों की सकारात्मक पोस्ट ज्यादा थीं। लेकिन पतझड़ के मौसम में लोगों की पोस्ट में कुछ नकारात्मक भाव दिखाई दे रहे थे। उमस भरे मौसम में 80 प्रतिशत लोगों की पोस्ट नकारात्मक भाव को प्रदर्शित कर रहा था। हालांकि विशेषज्ञों ने यह जरुर माना है कि भावनाओं के विश्लेषण के लिए इस्तेमाल किया गया टूल पूरी तरह दक्ष नहीं है, लेकिन यह मौसम और हमारी सोच के संबंध की झलक जरूर देता है।