दरअसल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ( Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia ) ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप ( Coronavirus Outbreak ) देखते हुए राजधानी में अभी स्कूल न खोलने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर ( Corona's third wave ) चल रही है और यह सबसे खतरनाक है। इस दौरान कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है। सिसोदिया ने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे में कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने का खतरा मोल नहीं लेगा।"